देश विदेशहिंदी

दुल्हन देखते ही दुल्हे के उडे़ होश, शादी से कर दिया इनकार

इटावा-DVNA। शादी के लिए लड़की वालों ने 20 साल की लड़की को दिखाया लेकिन दुल्हे का होश उस समय उड़ गया जब फेरे लेने से पहले दुल्हन को देखा, वह तो दो बच्चों की मां निकली, फिल हाल दुल्हा शादी से इंकार कर थाने पहुंच गया, पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार इटावा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक युवक ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर अपने साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उस का कहना है कि वह अविवाहित है और पास के ही गांव काशका नगला के कुछ लोग उसके पास पहुंचे और शादी कराने की बात कही, जिस पर वह तैयार हो गया और 19 अगस्त को नीलकंठ मंदिर पर 20 साल की लड़की दिखाई गई। लड़का और लड़की ने भी एक-दूसरे को पसंद कर लिया। लड़की पक्ष ने लड़के वालों से शादी में खर्च के नाम पर 35 हजार रुपये भी ले लिए। शुक्रवार को काली माता मंदिर विजयपुरा में शादी होना तय था। शादी के लिए दूल्हा अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ पहुंच गया और लड़की पक्ष भी आ गया लेकिन रश्मे शुरू होने के पहले ही 20 साल की लड़की की जगह 50 साल की महिला आयी जो दो बच्चों की मां बतायी जाती है, इसे देख दूल्हा भौचक रह गया और शादी करने से इनकार कर दिया।
वही लड़का पक्ष ने लड़की पक्ष को दिये गये 35 हजार रुपये मांगे तो वे गालीगलौज करने लगे व जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत पीड़ित ने थाना पुलिस से की है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Auto Fetched by DVNA Services

Comment here