अन्य

रंगलीला की शोक सभा में योगेंद दुबे को किया याद

रंगकर्म व पत्रकारिता के योगदान पर हुई चर्चा

आगरा।(डीवीएनए) शहर की जानीमानी हस्ती वरिष्ठ पत्रकार ,रंगकर्मीं आगरा लीक्स के संपादक और हर दिल अज़ीज़ रंगलीला के संयोजक योगेंद्र दुबे को रविवार को रंगलीला के द्वारा हरियाली वाटिका में आयोजित शोक सभा में याद किया गया। शोकसभा की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार विनोद भारद्वाज ने की। उसके बाद वक्ताओं ने अपने अपने शब्दों से श्राद्ध सुमन अर्पित किये। सभा में मौजूद डॉ. अखिलेश क्षोत्रिय ने कहा कि वो विद्यार्थी जीवन से योगेन्द्र को जानते थे। रंगकर्म या पत्रकारिता दोनों में ही उनका विशेष योगदान रहा है। जिसको भुलाया नहीं जा सकता है। इसी क्रम सभा में आये शहर के गणमान्य लोगों ने अपने विचार रखते हुए उनको याद किया। 3 बजे शुरू हुआ ये कार्यक्रम करीब 6 बजे समाप्त हुआ।

ये पढ़े गए शोक प्रस्ताव
शोक सभा में जो लोग शामिल नहीं हो सके उन्होंने अपने मनोभावों को पत्र के माध्यम से बयान किया। जिसमें वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र त्रिपाठी, प्रभात सिंह, सुभाष राय, दयाशंकर राय, विभांशु दिव्याल, प्रकाश श्रीवासतव, कत्थक नृत्यांगना काजल शर्मा, पीयूष श्रीवास्तव, लेखिका रानी सरोज गौरिहार, ज्योत्सना रघुवंशी, रंगकर्मी सोनम वर्मा, बृजमोहन श्रीवास्तव, सांस्कृतिक संस्था हम लोग और संकेत आदि के शोक संदेशों को युवा रंगकर्मी मन्नू शर्मा द्वारा पढ़ा गया।
रंगलीला की ओर से वरिष्ठ रंगकर्मी मनेाज सिंह ने एक शोक प्रस्ताव पढ़ा शोक सभा का संचालन वरिष्ठ रंगकर्मी शिवेंद्र मल्होत्रा ने किया। कार्यक्रम के अंत मे रंगलीला निर्देशक अनिल शुक्ल ने वहां आए सभी आगुंतकों का धन्यवाद देते हुए सभा को समाप्त किया।

शोक सभा में इन लोगों की रही मौजूदगी
हिंदी के युवा आलोचक अंकित, नारायण सिंह, हिमानी चतुर्वेदी, हरीश चिमटी, मालती कुशवाहा, रामभारत उपाध्याय, खवर हाश्मी, अज़हर उमरी,मनोज शर्मा, केके शर्मा, जेके शर्मा, राजीव शर्मा,चंद्रशेखर, अनिल दीक्षित, अनिल शर्मा, टोनी मास्टर, रंजीत, सुरेंद्र यादव, रवि प्रजापति, मनीषा शुक्ला के अलावा दुबे की बेटी इति, बेटा प्रज्ञान, भाई डॉ. विनोद दुबे व अन्य परिजन मौजूद रहे।

संवाद:- दानिश उमरी