उत्तर प्रदेश

यदि आपको रेलवे स्टेशन पर कुछ खाने का मन है तो आपके लिए हाजिर है मोटे अनाज से निर्मित भुनी हुई नमकीन

मंडल रेल प्रबंधक द्वारा आगरा छावनी स्टेशन पर मिलेट्स स्टॉल का उद्घाटन किया

आगरा। आगरा छावनी स्टेशन पर मिलेट्स स्टॉल का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक आगरा तेज प्रकाश अग्रवाल द्वारा किया गया। उत्तर मध्य रेलवे आगरा मंडल ने इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स 2023 को संज्ञान में रखते हुए रेलवे बोर्ड की निंफ्रिश पॉलिसी के अनुसार आगरा मंडल में मथुरा जं.,आगरा फोर्ट और ईदगाह पर मिलेट्स स्टॉल पहले से ही उपलब्ध है इसी क्रम में आज आगरा छावनी स्टेशन पर मिलेट्स स्टाल का शुभारंभ हुआ है।

इस स्टाल का आवंटन 1 वर्ष की अवधि के लिए किया है यह ठेका ब्लिस फूडस कंपनी आगरा को आवंटित किया गया है इस स्टॉल पर मोटे अनाज से संबंधित अनाज रागी, मक्का, बाजरा ,ज्वार ,चेना ,कंगनी ,कुट्टू ,राजगीरा ,सामा एवं सनवा से बने हुए नमकीन सामान की बिक्री की जाएगी ये अनाज ऊर्जा से भरपूर होते हैं और पौष्टिकता को पूर्ण करते है

यदि आपको आगरा छावनी रेलवे स्टेशन पर कुछ खाने का मन है तो आपके लिए हाजिर है मोटे अनाज से निर्मित भुने हुए बाजरा ,ज्वार, कंगनी से बनी हुई नमकीन ,यात्रियों को खान-पान के प्रति रुझान बढ़ाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन ने श्री अन्न को अपनी खानपान व्यवस्था में शामिल किया गया है


मंडल रेल प्रबंधक आगरा तेज प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए आगरा रेल मंडल ने मंडल के चार स्टेशन आगरा छावनी ,मथुरा जं.,आगरा फोर्ट और ईदगाह पर मिलेट्स स्टॉल खोले गये है। जिससे यात्री अपने खानपान में मोटे अनाज को शामिल कर सके। मिलेट्स स्टाल शुभारंभ के अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आगरा अमन वर्मा, मंडल वाणिज्य प्रबंधक कु.प्रशस्ति श्रीवास्तव,स्टेशन निदेशक आगरा मो.अरसद एवम अन्य कर्मचारी मौजोद रहे |