राजनीति

भाजपा की विकसित भारत संकल्प यात्रा ने विधानसभाओं में किया भ्रमण

संवाद। नूरूल इस्लाम

कासगंज। भारतीय जनता पार्टी की विकसित भारत संकल्प यात्रा जनपद की तीनों विधानसभाओं में गांव-गांव भ्रमण कर रही है। एलईडी के माध्यम से प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। शुक्रवार को नदरई, ग्राम पंचायत डोरई औऱ बस्तरमऊ में यात्रा संयोजक राजवीर सिंह भल्ला यात्रा के साथ रहे।

सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत ने जनता को प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बॉबी कश्यप, भाजपा जिला महामंत्री नीरज शर्मा, कौशल साहू, रविन्द्र लोधी, राकेश अग्रवाल, कृष्णा राजपूत, कृष्णकांत वशिष्ठ, अखंड प्रताप सिंह, कुलदीप प्रतिहार ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को गोद भराई, खतौनी प्रमाणपत्र, शैक्षिक प्रमाणपत्र, घरोंदा सर्टिफिकेट भी वितरित किए गए।

इस दौरान ब्लॉक के एडीओ पशुपालन विभाग से डा. चारूल समेत अन्य मौजूद रहे। पटियाली मंडल में गांव लधोली में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जन सभा हुई। मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर नीरज किशोर मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक शिशुपाल, मंडल महामंत्री गौरव प्रकाश गुप्ता, जगदीश भदौरिया, अवधेश दुबे, भास्कर मिश्रा, ग्राम प्रधान सतेन्द्र, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।