जीवन शैली

ताज सुरक्षा पुलिस “टूरिस्ट फ्रेंडली”कार्यशैली से पर्यटकों को कर रही है आकर्षित

आगरा। “वसुधैव कुटुंबकम” के स्लोगन को आत्मसात करते हुए थाना ताज सुरक्षा पुलिस ताजमहल पर देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों का स्वागत करते हुए उनसे फ्रेंडली वार्तालाप कर उनकी सहायता करती है एवम उन्हें विश्व स्मारक ताजमहल में एक अच्छे माहौल में भ्रमण कराती है ताज सुरक्षा पुलिस के द्वारा किए गए सहयोग से आने वाले पर्यटक अभिभूत होकर उनकी प्रशंसा करते हैं और सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं। इसी क्रम में आज कनाडा देश एवं केरल राज्य के पर्यटक ताजमहल देखने हेतु पश्चिमी गेट पर पहुंचे जिनका स्वागत करते हुए ताज सुरक्षा पुलिस की टीम ने उन्हें सुखद एवं सुरक्षित वातावरण में ताजमहल में भ्रमण कराया गया।
सहायक पुलिस आयुक्त ताज सुरक्षा अरीब अहमद ने बताया कि हमारे जवान आगरा पुलिस की प्राथमिकता “सेवा सुरक्षा एवं संवेदना” की भावना के साथ पर्यटकों को ताजमहल देखने के लिए एक सुखद एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करा रहे हैं।

प्रभारी निरीक्षक ताज सुरक्षा तिलक राम भाटी ने बताया कि ताजमहल पर आने वाले पर्यटकों की हर संभव सहायता के लिए हमारे जवान सदैव तत्पर रहते हैं । किसी पर्यटक के बिछड़ने पर उसे कम से कम समय में खोज कर परिजनों से मिलवाते हैं, किसी पर्यटक की अचानक तबीयत खराब होने पर उसे प्राथमिक उपचार दिलाते हैं एवं गंभीर स्थिति में तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से हॉस्पिटल भिजवाने का कार्य करते हैं तथा यैलो जोन एरिया को अवैध गतिविधियों से मुक्त रखने का कार्य कर रहे हैं हमारे जवानों के फ्रेंडली वार्तालाप से पर्यटक आकर्षित हो रहे हैं और आगरा पुलिस की सराहना करते हुए धन्यवाद भी देते हैं।
क्विक रिस्पांस पुलिस टीम (QRT)में टीम प्रभारी उप निरीक्षक शिवराज सिंह उपनिरीक्षक निर्देश कुमार,मुख्य आरक्षी संजय कुमार,आरक्षी अनुज सिंह पौनिया, महिला आरक्षी लक्ष्मी देवी एवं रूबी यादव सम्मिलित हैं।