जीवन शैली

ताजमहल से बिछड़ा 1 वर्षीय बालक को ताज सुरक्षा पुलिस ने परिजनों से मिलाया

आगरा। झारखंड के रांची से ताजमहल देखने आए पर्यटक विनोद कुमार पुत्र त्रिलोकी नाथ का 1 वर्ष का बच्चा पश्चिमी गेट के पास से बिछड़ गया जो ताज सुरक्षा पुलिस की QRT टीम के जवानों को ताजमहल पश्चिमी गेट के प्रवेश द्वार के सामने रोते हुए मिला। प्रभारी निरीक्षक ताज सुरक्षा तिलक राम भाटी के निर्देशन में QRT प्रभारी उप निरीक्षक शिवराज सिंह द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अनाउंसमेंट ,सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साधनों का प्रयोग कर उसके परिजनों को 20 मिनट के अंदर खोज कर बच्चों को उनके सुपुर्द किया अपने बिछड़े हुए बच्चे को पाकर माता-पिता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आगरा पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।


बच्चों के परिजनों को खोजने वाली टीम में उप निरीक्षक शिवराज सिंह, मुख्य आरक्षी संजय कुमार, आरक्षी अनुज सिंह पौनिया , महिला आरक्षी लक्ष्मी देवी एवं महिला आरक्षी रूबी यादव सम्मिलित हैं।