उत्तर प्रदेशजीवन शैली

हुजूर नें दिखाई “दरियादिली” : गर्मी में प्यासी जनता होगी “कूल -कूल”


संवाद/ विनोद मिश्रा


बांदा। हुजूर की दरिया दिली से जनता कूल-कूल होगी। उन्हें शीतल जल मुहैया होगा। सूखता गला तर हो जायेगा।
जिले में भीषण गर्मी में वातावरण आग का गोला बना हुआ है।इस तपती गर्मी में लोग आवश्यक सरकारी एवं निजी कार्यों से शहर कस्बे में आते हैं। प्यासे भटकते भी हैं। इस समस्या के निदान के लिये डीएम दुर्गा शक्ति नें सूझ -बूझ की दरियादिली दिखाई है। स्टेट बैंक के सहयोग एवं सीएसआर के माध्यम से 10 वाटर कूलर क्रय कराए। जिन्हें जनपद की तहसील पैलानी, बबेरू, नरैनी, बांदा एवं अतर्रा में स्थापित कराया गया।

इसके साथ ही महत्वपूर्ण कार्यालयों कलेक्ट्रेट, विकास भवन, जिला अस्पताल, जिलाधिकारी कैंप कार्यालय एवं जेल परिसर में भी एक-एक वाटर कूलर स्थापित कराया है। एक वाटर कूलर की लागत रुपया 56,640 है। इस प्रकार रुपया 5.66 लाख की धनराशि से वाटर कूलर क्रय कर लगाये गये। जनपद में आमजन को शीतल पेयजल उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से इन वाटर कूलर को भीषण गर्मी के दौरान ही स्थापित कराए जाने का संकल्प जिला प्रशासन द्वारा लिया गया। वाटर कूलरों को स्थापित होनें की कड़ी में कलेक्ट्रेट से सभी 10 वाटर कूलर को डीएम दुर्गा शक्ति नें आमजन को समर्पित किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, एडीएम राजेश कुमार वर्मा, एडीएम न्यायिक अमिताभ यादव एवं विकास विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।