उत्तर प्रदेशजीवन शैली

मंत्री रामकेश नें बिजली एवं जलशक्ति विभाग के अधिकारियों पर की सख्ती:दी हिदायत


संवाद/ विनोद मिश्रा


बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें विजली विभाग एवं जल शक्ति मंत्रालय के अधिकारियों पर सख्ती का चाबुक चलाया। कहा की कार्य प्रणाली में सुधार लायें अन्यथा की स्थिति में कठोर कार्यवाई होगी। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें यह हिदायत विद्युत एवं जलशक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान दी। उन्होंने विजली विभाग के अधिकारियों से कहा की आपूर्ति व्यवस्था पूरे जिले में लड़खड़ा हुई है।

जनता की यह परेशानी वह बर्दाश्त नहीं करेंगे। कहीं ट्रांसफार्मर खराब हो रहे हैं तो कहीं हल्की बरसात होते ही जम्फर उड़ जाता है।लाईनें टूट जाती हैं। जबकि विभाग पूरे साल लाईनें ही दुरुस्त करता रहता है।मंत्री रामकेश नें आश्चर्य जताया की हर साल लाईनें सही करने के नाम पर करोड़ों खर्च किया जा रहा है पर परिणाम अनुकूल नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा की गांवों को विद्युत से संतृप्त करने की योजनायें ठंडे बस्ते में क्यों पड़ी हैं?इनका तत्काल प्रभाव से निस्तारण किया जाये।


जल शक्ति राज्य मंत्री नें सिंचाई,हर घर नल योजना की भी बारीकी से समीक्षा की। इशारे में बता दिया की उन्हें मालूम है की जन्नत की हकीकत क्या है? उन्होंने बाढ़ से निपटने की विभागीय तैयारियों की भी विस्तृत जानकारी ली।