आगरा। सुन्नी मरकज़ नूरी मस्जिद, ईदगाह, नगला मेवाती, आगरा में 25 अगस्त 2026 को बाद नमाज-ए-इशा जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ की महफिल का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम माह-ए-रबीउल अव्वल की 12वीं रात, शब-ए-विलादत-ए-अहमद-ए-मुख्तार ﷺ की याद में आयोजित होगा।
कार्यक्रम की सरपरस्ती मौलाना मुहम्मद मुदस्सिर खान कादरी, मुफ्ती-ए-शहर व काजी-ए-शरीअत, जिला आगरा करेंगे। महफिल में मद्दाहान-ए-रसूल ﷺ बारगाह-ए-रिसालत ﷺ में नातिया कलाम और मनजूम खिराज-ए-अकीदत पेश करेंगे। वहीं उलेमा-ए-किराम की ओर से सीरत-ए-मुस्तफा ﷺ और इस्लामी शिक्षाओं पर बयान भी होंगे।
आयोजकों ने सभी आशिकान-ए-रसूल ﷺ से अपील की है कि इस नूरानी और बाबरकत महफिल में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सवाब-ए-दारैन हासिल करें।
