नई दिल्ली। चीनी की बढ़ती कीमतों पर सरकार की सख्ती का असर अब बाजार में दिखाई देने लगा है। सप्ताह भर पहले जहां चीनी का एक्स-मिल भाव 68 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था, वहीं अब यह घटकर करीब 53-55 रुपये प्रति किलो रह गया है।
महाराष्ट्र में चीनी का भाव 51-52 रुपये किलो, जबकि कोलकाता में थोक कीमत करीब 53 रुपये किलो तक पहुंच गई है।
हालांकि, थोक बाजार में आई इस गिरावट का पूरा फायदा अभी उपभोक्ताओं को नहीं मिला है। आने वाले दिनों में आयातित चीनी की खेपों के बाजार में पहुंचने, बंदरगाहों पर मौजूद स्टॉक की आपूर्ति बढ़ने और घरेलू कोटे की बिना बिकी चीनी बाजार में आने से कीमतों पर और दबाव पड़ सकता है।
ऐसे में आने वाले दिनों में चीनी के दामों में और नरमी आने की उम्मीद जताई जा रही है। यदि थोक बाजार की गिरावट खुदरा बाजार तक पहुंचती है, तो आम उपभोक्ताओं को भी बड़ी राहत मिल सकती है।
Times of Taj | नई दिल्ली
