आगरा। जाटव समाज उत्थान समिति के संरक्षक मंडल के सदस्य एवं ‘समाज रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ ख्याति प्राप्त अधिवक्ता और समाजसेवी श्री करतार सिंह भारतीय का 25 अगस्त 2026 की रात्रि निधन हो गया। उनके निधन की खबर से सामाजिक एवं अधिवक्ता जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
स्वर्गीय करतार सिंह भारतीय समाजसेवा के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय रहे और समाज के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निधन को आगरा के सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
उनकी अंतिम शवयात्रा 26 अगस्त को शाम 4 बजे उनके निवास स्थान से विद्युत शवदाह गृह के लिए प्रस्थान करेगी।
जाटव समाज उत्थान समिति के देवकीनंदन सोन, बंगाली बाबू सोनी, अनिल कुमार संत, सेवती प्रसाद निम, रूपसिंह सोनी, विनोद आनंद, सत्य प्रकाश, डॉ. मनोज पिप्पल, महेंद्र सिंह, बच्चू सिंह कैथ, चौधरी मानसिंह, सूरजभान भाटिया, परमजीत सिंह, चौधरी निरंजन सिंह, प्रमोद पिप्पल, राजेंद्र भारती सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए स्वर्गीय करतार सिंह भारतीय को श्रद्धांजलि अर्पित की।
समिति के सदस्यों ने कहा कि करतार सिंह भारतीय का निधन समाज और आगरा के लिए बहुत बड़ी सामाजिक क्षति है। उन्होंने अपना जीवन समाजसेवा, न्याय और सामाजिक उत्थान के कार्यों के लिए समर्पित किया। उनके विचार और सामाजिक योगदान सदैव लोगों को प्रेरणा देते रहेंगे।
समिति ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
