कासगंज। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए अब्दुल रियाज को प्रमुख मंडल महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनके मनोनयन की खबर मिलते ही किसान संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
नई जिम्मेदारी मिलने पर अब्दुल रियाज ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाना, उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ना और उनकी आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा कि संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने के साथ किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। किसान हितों से जुड़े मामलों में संगठन पूरी मजबूती के साथ किसानों के साथ खड़ा रहेगा।
अब्दुल रियाज के मनोनयन पर भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और सक्रियता से संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा किसानों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने में मदद मिलेगी।
