कलेक्ट्रेट परिसर की मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर पुलिस की कार्रवाई
सहारनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिलाधिकारी के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने पूर्व BBC रिपोर्टर एवं यूट्यूबर हुदा जरीवाला को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर मामले में कार्रवाई की गई। पुलिस ने हुदा जरीवाला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
वहीं, पुलिस ने पोस्टर लगाने और कथित तौर पर माहौल बिगाड़ने के प्रयास के मामले में कई अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और सोशल मीडिया पर वायरल सामग्री की भी पड़ताल की जा रही है।
मामले के सामने आने के बाद सहारनपुर में पुलिस कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था प्रभावित करने या आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Times of Taj | सहारनपुर
