बच्चों की सुरक्षा के लिए दिल्ली से बुलाए गए विशेषज्ञ कारीगर, योग-मेडिटेशन के साथ सामाजिक गतिविधियों का बनेगा केंद्र
आगरा। कमला नगर स्थित अनुपम ओमेरेनियन हाइट्स रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सोसाइटी के निवासियों के लिए अत्याधुनिक एवं आकर्षक पार्क का उद्घाटन किया गया। पार्क को विशेष रूप से बच्चों की सुरक्षा और निवासियों की स्वस्थ जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।
पार्क में बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष आधुनिक फ्लोर तैयार कराया गया है। बताया गया कि इस फ्लोर पर खेलते समय यदि छोटे बच्चे गिर भी जाएं तो चोट लगने की संभावना अपेक्षाकृत कम रहेगी।
सोसाइटी अध्यक्ष अमित अग्रवाल पारुल ने बताया कि विशेष फ्लोर तैयार कराने के लिए दिल्ली से विशेषज्ञ कारीगरों को बुलाया गया। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के साथ-साथ सोसाइटी के निवासियों को बेहतर एवं सुविधाजनक सामुदायिक स्थल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अभिनव प्रयास किया गया है।
उन्होंने बताया कि पार्क एवं परिसर को सोसाइटी की बैठकों और महिला मंडल की गतिविधियों के लिए भी उपयोगी बनाया गया है। यहां प्रतिदिन प्रातः योग, मेडिटेशन और अन्य स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, ताकि निवासी शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के साथ मानसिक रूप से भी शांत और प्रसन्न रह सकें।
भविष्य में यह परिसर सोसाइटी के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।
पार्क के उद्घाटन के अवसर पर मौजूद निवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों की सुरक्षा और स्वस्थ जीवनशैली की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।
इस अवसर पर शिल्पी गोयल, छवि अग्रवाल, रानी गोयल, बेला भट्टर, अनिता अग्रवाल, अनिता मोदी, पूजा अग्रवाल, अमिता अग्रवाल, मीना अग्रवाल, सिद्धार्थ मखीजा, रमेश भट्टर, आशा अग्रवाल, मोहित गोयल, मनीष अग्रवाल, कशिश नहलानी, राजेश कुमार, मनीष अहिरवार, संतोष शर्मा, कशिश मुरजानी, कनक मखीजा, हरीश कुमार मखीजा, शरद हसीजा, रेखा हसीजा, राजीव अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, अन्नू अरोड़ा, नरेश अग्रवाल, पंकज बंसल, उमा अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में सोसाइटी के निवासी मौजूद रहे।
Times of Taj | आगरा
