पटियाली विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह हुए आयोजन, समर्थकों ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं
कासगंज। पटियाली विधानसभा क्षेत्र की पूर्व सपा विधायक नजीबा खान जीनत की पुत्री एवं सहावर नगर पंचायत अध्यक्ष नाशी खान का जन्मदिन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। जन्मदिन के अवसर पर पटियाली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कस्बों और गांवों में जगह-जगह केक काटकर नाशी खान की सुखी, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की गई।





गंजडुंडवारा, सिढ़पुरा, पटियाली, दरियावगंज, भरगैन सहित गंगा पार तराई क्षेत्र के अनेक गांवों में समर्थकों ने जन्मदिन समारोह आयोजित किए। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
जन्मदिन के अवसर पर सहावर स्थित नाशी खान के आवास पर भी बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने व्यक्तिगत रूप से पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। वहीं सोशल मीडिया और विभिन्न आयोजनों के माध्यम से भी बधाइयों का सिलसिला जारी रहा।
गंजडुंडवारा सब्जी मंडी में मोहम्मद रफीक उर्फ पप्पी, बहरोजपुर छितारा में प्रधान अलीमुद्दीन, धर्मपुर में भाई सिंह कश्यप, दरियावगंज में विजय सिंह यादव तथा कादरगंज में अफजल हुसैन सहित समर्थकों ने अलग-अलग स्थानों पर केक काटकर जन्मदिन मनाया।
समारोहों के दौरान स्थानीय समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी रही। समर्थकों ने नाशी खान के उज्ज्वल भविष्य और जनसेवा के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
