आगरा। वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, यूपी-इंडिया (वन इंडस्ट्री, वन विजन) द्वारा आज होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट, फतेहाबाद रोड, आगरा में वेडिंग इकोनॉमी पर एक महत्वपूर्ण परिचर्चा “बियॉन्ड द मंडप : द बिजनेस ऑफ शादी इकोनॉमी” का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन प्रमुख रूप से वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, वरिष्ठ उद्यमी अमित गोयल, होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट के महाप्रबंधक, इंडस्ट्रीज एक्सपर्ट दीप मोहन सिंह अनरेजा, डायरेक्टर सेल्स मोहित अग्रवाल, एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी संदीप उपाध्याय, उपाध्यक्ष सौरभ सिंघल एवं पंकज गोयल आदि ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि भारतीय शादियां अब केवल परंपरा नहीं, बल्कि एक बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुकी हैं।
कार्यक्रम में “एंटरटेनमेंट, फ्लेवर्स एंड गिफ्टिंग – द थ्री पिलर्स ऑफ मॉडर्न इंडियन वेडिंग्स” थीम पर चार प्रमुख सत्रों में चर्चा हुई:
- एंटरटेनमेंट एंड आर्टिस्ट्स: संगीत से स्पॉटलाइट तक – हाउ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री इज ड्राइविंग वेडिंग इकोनॉमी।
- स्वाद का व्यापार: स्वीट्स, नमकीन एंड मिठाई – स्केलिंग ट्रेडिशनल टेस्ट इनटू अ नेशनल बिजनेस।
- द गिफ्टिंग रेवोल्यूशन: गिफ्ट हैंपर्स एंड रिटर्न गिफ्ट्स – फ्रॉम ट्रेडिशन टू लग्जरी ट्रेंड।
- केटरिंग एंड क्युलिनरी आर्ट: केटरर्स आर द रियल स्टार्स – इनोवेशन, प्रेजेंटेशन एंड गेस्ट एक्सपीरियंस।
स्वाद का व्यापार सत्र में हुई गहन चर्चा:
कार्यक्रम का सबसे महत्वपूर्ण सत्र “स्वाद का व्यापार – स्वीट्स एंड नमकीन का बदलता दौर” रहा। इस सत्र को मॉडरेट डायरेक्टर गोपाल दास पेठे वाले अमित गोयल ने किया।
इस सत्र में वक्ता के रूप में प्रमुख रूप से दाऊजी मिष्ठान भंडार से जय अग्रवाल, देवीराम स्वीट्स से संदीप अग्रवाल, सेज केटरर्स से हार्दिक अग्रवाल मौजूद रहे।
वक्ताओं ने कहा कि बदलते दौर में जेनजी ट्रेडिशनल मिठाइयों से दूर फ्यूजन मिठाइयों की ओर जा रहा है। मिठाई को लेकर अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है। ग्राहक की मांग को समझना होगा और नए दौर के हिसाब से मिठाइयों को बनाना होगा।
साथ ही यह भी चर्चा हुई कि परंपरागत स्वाद वाली मिठाइयों की आज भी डिमांड अच्छी है। पूजा-पाठ के काम में आज भी ट्रेडिशनल मिठाइयां ही चलती हैं, फ्यूजन मिठाइयां या नए दौर की मिठाइयां नहीं चल सकती। ब्रज की अपनी एक खासियत है, हमारे यहां की मिठाइयां पूरे देश में होने वाली प्रमुख वेडिंग में लगाई जाती हैं।

एंटरटेनमेंट सेशन में हुई चर्चा:
एंटरटेनमेंट सेशन को मॉडरेट किया पुनीत अग्रवाल ने और स्पीकर के रूप में मौजूद रहे सनी गुप्ता, विष्णु शर्मा, राहुल कुशवाहा, भूरा भाई, हर्ष सिसोदिया, शिखा जैन, कमलप्रीत सिंह। सेशन में आज सबसे पहले शादी में बाकी सब बातें बाद में होती है एंटरटेनमेंट पर ग्राहक सबसे पहले बात करता है हर एक ग्राहक की डिमांड रहती है कि हमारी शादी में कुछ अलग हो इसको देखते हुए एंटरटेनमेंट का बजट पहले से काफी बड़ा है और लोग अपने सभी रिचुअल्स एंटरटेनमेंट के साथ करते हैं और एंटरटेनमेंट की डिमांड बहुत तेजी से बड़ी है। लाइव बैंड, फ्यूजन बैंड, इंडियन बैंड के साथ वेस्टर्न डांस के बाद अब फोक डांस को लेकर भी अच्छी डिमांड रहती है। दूल्हा दुल्हन की एंट्री को लेकर एक अच्छा क्रेज देखने को मिला है। काफी इफेक्ट जो की एंट्री को और प्रभावी बनाते हैं जैसे कि पेपर ब्लास्ट, CO2 गैस, स्काई शॉट, कोल्ड अनार आदि काफी डिमांड में रहते हैं। हल्दी और लेडिस संगीत पर एंटरटेनमेंट ज्यादा प्रभावित रहता है।
कार्यक्रम में आगरा के प्रमुख होटलियर्स, केटरर्स, डेकोरेटर्स, गिफ्टिंग एवं एंटरटेनमेंट सेक्टर से जुड़े बड़ी संख्या में उद्यमियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन आशीष अरोड़ा ने किया। समापन पर एसोसिएशन के एडमिनिस्ट्रेटर अनिल सविता ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन दिया।
