किरीट सोमैया की शिकायत के बाद बढ़ी हलचल, एयरपोर्ट के मुख्य गेट के पास निर्माण को लेकर उठे सवाल
मुंबई। मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 के पास कथित अनधिकृत मस्जिद स्ट्रक्चर को लेकर अब प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा नेता किरीट सोमैया की शिकायत के बाद मुंबई महानगरीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) ने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (MIAL) को मामले में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सोमैया ने MMRDA और एयरपोर्ट अथॉरिटी को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया था कि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के मुख्य प्रवेश द्वार के बेहद करीब यह स्ट्रक्चर कथित तौर पर बिना जरूरी अनुमति के बनाया गया है।
🔴 शिकायत के बाद MMRDA का निर्देश
MMRDA के निर्देश के बाद अब MIAL की ओर से मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जानी है। संबंधित निर्माण की अनुमति और वैधता से जुड़े दस्तावेजों की जांच के बाद स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।
एयरपोर्ट जैसे संवेदनशील क्षेत्र में निर्माण को लेकर उठे इस मामले ने सुरक्षा और अनुमति से जुड़े सवालों को भी चर्चा के केंद्र में ला दिया है।
अब नजर इस बात पर है कि MIAL की जांच और कार्रवाई के बाद इस स्ट्रक्चर की वैधता को लेकर क्या स्थिति सामने आती है।
