500 से अधिक छात्रों ने भरे फॉर्म, जूनियर से इंटरमीडिएट तक के मुस्लिम छात्र-छात्राएं ले सकेंगे हिस्सा
फतेहगढ़,। एजूकेशनल मूवमेंट सोसायटी फतेहगढ़ की ओर से आयोजित की जाने वाली सर सैय्यद अहमद स्कॉलरशिप प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारियों को लेकर इस्लामिया स्कूल फतेहगढ़ में बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
सोसायटी के सचिव सैयद रिजवान अली ने बताया कि सोसायटी द्वारा हर वर्ष सर सैय्यद अहमद स्कॉलरशिप प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जाती है। परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 50 से अधिक मुस्लिम छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मेडल, शील्ड और नगद धनराशि देकर सम्मानित किया जाता है।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष अब तक 500 से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा के लिए फॉर्म भर चुके हैं। इस बार परीक्षा की तारीख पहले 26 सितंबर निर्धारित की गई थी, लेकिन किसी कारणवश इसमें बदलाव करते हुए अब परीक्षा 20 सितंबर, रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
परीक्षा के लिए जिले में निम्न केंद्र निर्धारित किए गए हैं—
- इस्लामिया जूनियर हाईस्कूल, हाथीखाना, फतेहगढ़
- हाजी अख्तर हुसैन रहमानी गर्ल्स इंटर कॉलेज, फर्रुखाबाद
- जफरुल इस्लाम पब्लिक स्कूल, जरारी, कमालगंज
- रफीकुल उलूम स्कूल, मोहम्मदाबाद
- सुल्तान आलम खान मेमोरियल पब्लिक स्कूल, कायमगंज
सोसायटी सचिव ने बताया कि परीक्षा में जूनियर, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्तर के मुस्लिम छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं। जिन विद्यार्थियों ने अभी तक परीक्षा का फॉर्म नहीं लिया है, वे सोसायटी द्वारा निर्धारित परीक्षा केंद्रों से फॉर्म प्राप्त कर उसे भरकर जल्द से जल्द संबंधित केंद्र पर जमा कर सकते हैं।
बैठक में सोसायटी के पदाधिकारी रऊफ खान, असलम अब्बासी, मुबीन खान एडवोकेट, खुर्शीद अहमद खान, फरियाब खान, तालिब, जीशान अंसारी, सोहेल, अदनान और तौसीफ अली एडवोकेट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
