आगरा। ताजगंज क्षेत्र के बिल्लौचपुरा स्थित बाल्मीकि समाज के बीच AIMIM पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश मिर्जा मुकर्रम बेग, महानगर अध्यक्ष साबिर खान, विधानसभा अध्यक्ष सोहिल खान, सोशल मीडिया प्रभारी यूथ दानिश उस्मानी, आगरा जिले की टीम एवं युवा टीम के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में आगरा कैंट विधानसभा क्षेत्र से संभावित प्रत्याशी प्रिया चौहान ने भी सहभागिता की। बड़ी संख्या में बाल्मीकि समाज के लोगों ने बैठक में पहुंचकर नेताओं की बात सुनी।
इस दौरान AIMIM के प्रदेश संयुक्त सचिव मिर्जा मुकर्रम बेग ने बाल्मीकि समाज के महापुरुषों के योगदान और उनके संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए समाज के इतिहास, सम्मान और अधिकारों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि समाज के महापुरुषों ने देश और समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और उनके योगदान को सम्मान के साथ याद किया जाना चाहिए।
बैठक में बाल्मीकि समाज के लोगों ने मिर्जा मुकर्रम बेग का सम्मान किया और सामाजिक मुद्दों पर उनके विचार सुने। कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों और AIMIM कार्यकर्ताओं के बीच आगामी राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा हुई।
बैठक में पार्टी की युवा टीम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही।
