सपा के राष्ट्रीय सचिव सतेंद्र जैन सौली ने फीता काटकर किया कार्यालय का उद्घाटन, अधिक से अधिक सहभागिता की अपील
जलालपुर। आगामी 27 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले श्री 1008 भगवान आदिनाथ वार्षिक मेला महोत्सव की तैयारियों को लेकर श्री दिगंबर जैन धर्मशाला, चौकी गेट पर मेला कार्यालय का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं सामाजिक कार्यकर्ता सतेंद्र जैन सौली ने फीता काटकर मेला कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मेला समिति के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
मेला समिति के अध्यक्ष आयुष जैन, उपाध्यक्ष अंशुल जैन, महामंत्री रजत जैन, कोषाध्यक्ष हर्ष जैन तथा ऑडिटर धर्मेंद्र जैन ने सतेंद्र जैन सौली का स्वागत किया।
इस अवसर पर सतेंद्र जैन सौली ने मेला समिति के सभी पदाधिकारियों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भगवान आदिनाथ के वार्षिक मेला महोत्सव में अधिक से अधिक लोगों को सहभागिता करनी चाहिए।
उन्होंने आगामी 27 सितंबर को आयोजित होने वाले मेला महोत्सव में क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन में सहभागिता करने की अपील की।
मेला कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही आयोजन की तैयारियों को गति देने के लिए समिति द्वारा विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
