प्रदेश संयुक्त सचिव मिर्जा मुकर्रम बेग ने पार्टी के जिम्मेदार साथियों से कार्यकर्ताओं को सूचित करने की अपील की
आगरा। दिल्ली के जंतर-मंतर पर 17 सितंबर 2026 को प्रस्तावित AIMIM के निर्धारित कार्यक्रम को अनुमति नहीं मिलने के कारण कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। पार्टी की ओर से इस संबंध में उत्तर प्रदेश के जिम्मेदार पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।
पार्टी की ओर से AIMIM के प्रदेश संयुक्त सचिव, उत्तर प्रदेश मिर्जा मुकर्रम बेग को निर्देशित किया गया है कि वह सभी जिम्मेदार पार्टी साथियों को कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलने की जानकारी दें और अपने-अपने क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को भी सूचित करें।
मिर्जा मुकर्रम बेग ने पार्टी के सभी जिम्मेदार साथियों से अपील की है कि वे तत्काल अपने साथियों और कार्यकर्ताओं तक यह सूचना पहुंचाएं, ताकि कोई भी व्यक्ति कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर न पहुंचे।
पार्टी की ओर से कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलने के संबंध में दी गई सूचना के बाद कार्यकर्ताओं से निर्धारित कार्यक्रम के लिए दिल्ली नहीं पहुंचने का आग्रह किया गया है।
Times of Taj | Agra
