आगरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एम.एस.ए. हिन्द स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कला और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से विभिन्न सामाजिक एवं राष्ट्रीय विषयों को अभिव्यक्त किया। प्रतियोगिता के दौरान छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यालय परिवार की ओर से प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया।
आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता और सेवा भावना को बढ़ावा देना है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में सेवा संकल्प से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
Times of Taj
