आगरा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो/ट्वीट का तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस कमिश्नरेट आगरा द्वारा मामले की जांच की गई। जांच के दौरान ताजमहल के पश्चिमी गेट पर विदेशी पर्यटक को बिना लाइन के प्रवेश दिलाने के नाम पर कथित रूप से अवैध धनराशि मांगने का मामला सामने आया।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में मो. शादाब पुत्र शहजादउद्दीन, निवासी गढ़ैया, थाना ताजगंज, आगरा तथा दिनेश पुत्र सुभाष चंद्र, निवासी असद गली, थाना ताजगंज, आगरा के नाम सामने आए हैं। थाना पर्यटन पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मो. शादाब को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि दूसरे आरोपी दिनेश की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक, दोनों गाइडों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के साथ उनके गाइड लाइसेंस निरस्त कराने के लिए पर्यटन विभाग को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
मीडिया सेल, पुलिस कमिश्नरेट आगरा के अनुसार मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
