जिलाधिकारी मनीष बंसल ने जारी किया आदेश, प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित

आगरा। जिले में लगातार खराब मौसम और मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने जनहित में आदेश जारी करते हुए 26 सितंबर 2026 को आगरा जनपद के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।
आदेश के मुताबिक आगरा के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, निजी तथा विभिन्न बोर्डों से संचालित विद्यालयों में शनिवार, 26 सितंबर को शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा।
प्रशासन ने विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं से आदेश का कड़ाई से पालन करने की अपील की है।
📢 अभिभावक ध्यान दें
भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। अभिभावक अपने बच्चों को 26 सितंबर को विद्यालय न भेजें।
आदेश की प्रमाणिकता आगरा जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट www.agra.nic.in पर भी देखी जा सकती है।
