आगरा। केरल प्रदेश से आगरा पहुंचे बाबू जगजीवन राम के परम भक्त एवं अनुयायी श्री नारायण कोयटी ने आगरा स्थित बाबू जगजीवन राम पार्क एवं पुस्तकालय का अवलोकन किया। उन्होंने पार्क एवं पुस्तकालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए इनके बेहतर रखरखाव और समुचित व्यवस्थाओं के लिए जाटव समाज उत्थान समिति के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की।
इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्री नारायण कोयटी का गर्मजोशी से स्वागत किया। समिति की ओर से उन्हें बाबू जगजीवन राम के जीवन एवं संघर्ष पर आधारित पुस्तक भेंट की गई।
स्वागत करने वालों में देवकीनंदन सोन, अनिल कुमार संत, रूप सिंह सोनी, सत्य प्रकाश, विनोद आनंद, राजेंद्र सिंह जयंत, महेंद्र सिंह सहित समिति के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
श्री नारायण कोयटी ने बाबू जगजीवन राम के सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद करते हुए उनके विचारों और जीवन से नई पीढ़ी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता पर जोर दिया।
