आगरा। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के ग्राम कछपुरा में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब करीब 35 वर्षीय प्रेमवीर पुत्र राजवीर का शव उसके खेत में पड़ा मिला। पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे युवक के खेत में मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना मिलते ही थाना फतेहाबाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों ने जमीन संबंधी विवाद को लेकर चली आ रही रंजिश के चलते हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर प्राप्त होने के बाद मामले में नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Times of Taj Disclaimer: यह समाचार उपलब्ध पुलिस सूचना/बयान के आधार पर तैयार किया गया है। मामले की वास्तविक स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी।
