पूर्व जिला महा मंत्री रविंद्र लोधी के आवास पर आयोजित हुआ स्वागत समारोह, संगठन की मजबूती पर दिया जोर
कासगंज। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं राज्यसभा सांसद धर्मपाल सिंह के राज्यसभा सांसद बनने के बाद प्रथम बार कासगंज आगमन पर पूर्व जिला महामंत्री रविंद्र लोधी के आवास पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित लोगों ने फूल-मालाओं, शॉल और पट्टिका पहनाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
स्वागत समारोह का विशेष आकर्षण 51 किलोग्राम की विशाल फूलमाला रही। विपिन शर्मा कवि, जुगेंद्र लोधी और नरेंद्र लोधी ने संयुक्त रूप से फूलमाला पहनाकर राज्यसभा सांसद धर्मपाल सिंह का स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।

संगठन की मजबूती पर दिया जोर
कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद धर्मपाल सिंह ने संगठन को मजबूत बनाने की बात कही। उन्होंने संगठनात्मक एकजुटता और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी के महत्व पर जोर दिया। उनके कासगंज आगमन पर आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों की सहभागिता रही।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र बोहरे, रामेन्द्र सिंह, विपिन शर्मा कवि, , एस बी सिंह भल्ला अनिरुद्ध सिंह चौहान (बन्टी) , एस.बी. सिंह, अनिल पुन्दीर पूर्व जिला अध्यक्ष
ज्ञान प्रकाश गुप्ता, योगेंद्र चौहान, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
