कासगंज। नगर पंचायत सहावर के वार्ड संख्या-4 में सभासद पद के उपचुनाव की मतगणना गुरुवार को तहसील सहावर सभागार में संपन्न हुई। निर्दलीय प्रत्याशी पंकज ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राहुल कुमार माथुर को 95 मतों से हराकर जीत दर्ज की।

मतगणना सुबह साढ़े आठ बजे शुरू हुई। तहसीलदार संदीप चौधरी ने करीब साढ़े ग्यारह बजे परिणाम घोषित किया। पंकज को कुल 446 मत मिले, जबकि राहुल कुमार माथुर को 351 मत प्राप्त हुए। मतगणना के दौरान 23 मत अवैध घोषित किए गए। उपचुनाव में कुल 820 वोट पड़े थे।
निर्वाचन अधिकारी तेजवीर ने विजयी प्रत्याशी पंकज को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि इस वार्ड से पूर्व में पंकज के पिता श्याम बाबू सभासद थे। बीमारी के कारण करीब एक वर्ष पहले उनके निधन के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी, जिसके चलते उपचुनाव कराया गया।

पंकज की जीत पर हनीफ अंसारी, इमरान अंसारी, विशाल हीरा, सोनू, मुहम्मद नदीम, अनुज भारद्वाज, रफीक, सतीश, रवि आर्य, वसीम, लव साहू, खुश साहू और नेपाल गोला सहित अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।
डिस्क्लेमर: यह समाचार उपलब्ध जानकारी एवं संबंधित स्रोतों पर आधारित है। किसी भी दावे या आरोप की पुष्टि संबंधित आधिकारिक पक्ष से की जानी चाहिए।
