उत्सव का अवसर नहीं, आत्ममंथन का पर्व है विजयादशमी
लायर्स कॉलोनी में शस्त्र और शास्त्र का किया पूजन
आगरा। विजयादशमी पर्व पर मंगलवार को लायर्स कॉलोनी स्थित मंदिर श्री सर्वेश्वर धाम में शास्त्र और शस्त्र पूजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में भाजपा नेता संजय शर्मा ने कहा कि अन्याय का प्रतिकार, शक्ति का सदुपयोग और जीवन में सद्गुणों की प्रतिष्ठा ही विजयादशमी पर्व का मुख्य संदेश है।
मुख्य वक्ता भाजयुमो क्षेत्र मंत्री गौरव राजावत ने कहा कि विजयादशमी केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि आत्ममंथन, नैतिक संकल्प और समाज को अधिक न्यायपूर्ण, संवेदनशील तथा मानवीय बनाने की प्रेरणा देने वाला पर्व है। वरिष्ठ अधिवक्ता एड. अरविंद शर्मा ने कहा कि शस्त्र और ज्ञान का समन्यक प्रत्येक भारतीय के जीवन में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्सवों में सह अस्तित्व की भावना सामने आती है।
कार्यक्रम का संयोजन और स्वागत लवानियां ग्रुप के डॉ. हितेश लवानिया ने किया। कार्यक्रम का समन्वय और धन्यवाद मधुकर चतुर्वेदी ने दिया। कार्यक्रम में उदयमी राजीव कुमार राजू यादव, शैलेंद्र शर्मा, नवीन गौतम, राजेंद्र कुशवाह, संजय शर्मा मौनू, सुनीत शर्मा, ईशान शर्मा, प्रो. सूरज शर्मा, अनूप दुबे, राजीव टाटा आदि उपस्थित रहे।
