शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने की उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना
आगरा। जाटव समाज उत्थान समिति के संरक्षक, ख्यातिप्राप्त शू डिजाइनर एवं सामाजिक कार्यकर्ता परम आदरणीय श्री देवकीनंदन सोनी के जन्मदिन के अवसर पर समिति की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनके स्वस्थ, सुखी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने श्री देवकीनंदन सोनी के सामाजिक योगदान और समाज के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने वालों में बंगाली बाबू सोनी, अनिल कुमार संत, महेंद्र सिंह, रूपसिंह सोनी, सत्य प्रकाश, विनोद आनंद, बच्चू सिंह कैथ, चौधरी मानसिंह, चौधरी निरंजन सिंह, राजेंद्र भारती, राजेंद्र जयंत, परमजीत सिंह, सुरेंद्र कुमार डेनियल और डॉ. मनोज कुमार पिप्पल सहित अन्य लोग शामिल रहे।
समिति के सदस्यों ने कामना की कि श्री देवकीनंदन सोनी निरंतर प्रगति करें और समाजसेवा के क्षेत्र में अपना योगदान देते रहें।
साभार: टाइम्स ऑफ ताज
डिस्क्लेमर: यह समाचार उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है।
