रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान की जेल से रिहाई के दौरान नया घटनाक्रम सामने आया। मिली जानकारी के अनुसार, रामपुर जिला कारागार से बाहर आते ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने आजम खान को अपनी हिरासत में ले लिया। वहीं, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम अपने घर पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि 22 अक्टूबर को ED की टीम ने जिला कारागार रामपुर में आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम से जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मामले में पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद थाना अजीमनगर में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
आज आजम खान की जमानत पर रिहाई के दौरान ED की टीम की कार्रवाई से एक बार फिर मामला चर्चा में आ गया। इस कार्रवाई की खबर मिलते ही मौके पर मौजूद हजारों समर्थकों ने विरोध जताया और ED के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
फिलहाल इस घटनाक्रम को लेकर रामपुर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। ED की कार्रवाई के संबंध में विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है।
रिपोर्ट: हरविन्दर दिवकार
TIMES OF TAJ
डिस्क्लेमर: यह समाचार उपलब्ध जानकारी एवं संबंधित स्रोतों पर आधारित है। किसी भी दावे या आरोप की पुष्टि संबंधित आधिकारिक पक्ष से की जानी चाहिए।
