मुश्किल घड़ी में परिवार के साथ खड़े नजर आए AIMIM प्रदेश संयुक्त सचिव, इलाज से लेकर प्रशासनिक सहायता तक सहयोग का दिया आश्वासन
आगरा। इंसानियत और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश करते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रदेश संयुक्त सचिव मिर्जा मुकर्रम बेग 7 नवंबर 2026 को सड़क दुर्घटना में घायल हुए तौहीद भाई का हालचाल जानने पहुंचे। उनके साथ जाहिद सिद्दीकी और सानू भाई भी मौजूद रहे।
इस दौरान मिर्जा मुकर्रम बेग ने घायल तौहीद भाई और उनके परिवार से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में वे अकेले नहीं हैं। इलाज में किसी भी तरह की परेशानी हो या प्रशासनिक स्तर पर सहायता की जरूरत पड़े, हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
मिर्जा मुकर्रम बेग ने कहा कि जरूरतमंद और मुसीबत में घिरे लोगों के साथ खड़ा होना सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने तौहीद भाई के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
इस मौके पर जाहिद सिद्दीकी और सानू भाई ने भी परिवार को भरोसा दिलाया कि जरूरत पड़ने पर वे हर कदम पर साथ खड़े रहेंगे।
टाइम्स ऑफ ताज | आगरा
डिस्क्लेमर: यह समाचार उपलब्ध जानकारी एवं संबंधित स्रोतों पर आधारित है। किसी भी दावे या आरोप की पुष्टि संबंधित आधिकारिक पक्ष से की जानी चाहिए।
