प्रबंधक निसार अहमद ने माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर शिक्षा का दिया संदेश
आगरा। बोदला स्थित मदर रोज गर्ल्स इंटर कॉलेज में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती एवं बाल दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने पंडित नेहरू को याद करते हुए उनके विचारों और बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह को नमन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक निसार अहमद ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू बच्चों को देश का भविष्य मानते थे। उनका विश्वास था कि बच्चों को अच्छी शिक्षा, संस्कार और बेहतर अवसर देकर ही एक मजबूत, शिक्षित और प्रगतिशील भारत का निर्माण किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि बाल दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, सुरक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का भी दिन है।
विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को शिक्षा के महत्व, अनुशासन, मेहनत और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई।
कार्यक्रम में पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया गया।
मदर रोज गर्ल्स इंटर कॉलेज परिवार ने बाल दिवस के अवसर पर सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
TIMES OF TAJ | AGRA
डिस्क्लेमर: यह समाचार उपलब्ध कराई गई जानकारी पर आधारित है।
