मुंबई। महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री एवं विधायक जनाब असलम शेख को उत्तर प्रदेश कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी का सदस्य नामित किए जाने पर ऑल इंडिया उलमा बोर्ड और विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर ऑल इंडिया उलमा बोर्ड के प्रतिनिधियों और अन्य गणमान्य लोगों ने जनाब असलम शेख से मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर मुबारकबाद पेश की। मुलाकात के दौरान आपसी सौहार्द, सामाजिक संबंधों और जनहित से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।
इस मौके पर हजरत अल्लामा बनई हसनी साहब, हजरत मौलाना नौशाद अहमद सिद्दीकी साहब, हजरत मौलाना अंसार कासमी साहब, जनाब कमरुद्दीन अंसारी, जनाब हसन कमाल ग्राफिक्स और हजरत मौलाना अब्दुल राशिद अंसारी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
वहीं, ऑल इंडिया उलमा बोर्ड उत्तर प्रदेश के सदस्यों जनाब बादशाह खान, एडिटर अज़हर उमरी, मुफ्ती ताहिर हुसैन, पीरजादा आमिर कादरी, डॉ. अब्दुल कादिर सैयद, मौलाना साबित अली नक्शबंदी, जनाब वासिफ उमर, इंजीनियर मोहम्मद आदिल खान, श्रीमती शबाना, श्रीमती इशरत सुल्ताना, श्रीमती रजिया कदीर और श्रीमती तबस्सुम अब्बास ने भी जनाब असलम शेख को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि किसी भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के साथ जनता की अपेक्षाएं, विश्वास और सेवा के नए अवसर जुड़े होते हैं। उम्मीद है कि असलम शेख अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जवाबदेही के साथ निभाएंगे तथा लोकतांत्रिक मूल्यों, जनसमस्याओं और समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधित्व के लिए अपनी भूमिका निभाते रहेंगे।
सभी लोगों ने अल्लाह तआला से दुआ की कि वह असलम शेख को इस नई जिम्मेदारी में कामयाबी अता फरमाए और उनकी क्षमताओं को जनकल्याण एवं समाज की भलाई का माध्यम बनाए।
