आगरा। ताजमहल के पूर्वी गेट स्थित दरगाह हजरत सैयद अहमद बुखारी शाह का 436वां तीन दिवसीय उर्स 16 जनवरी से श्रद्धा और अकीदत के साथ शुरू हो गया। उर्स के दूसरे दिन, 17 जनवरी को सैकड़ों जायरीनों ने दरगाह पर हाजिरी लगाकर देश में अमन, भाईचारे और चैन की दुआएं मांगीं।

उर्स की शुरुआत झंडा रोहण के साथ की गई। इसके बाद कमेटी के अध्यक्ष निजाम शाह ने दरगाह शरीफ पर चादरपोशी कर विशेष दुआ की।
दरगाह कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुईन बाबू ने बताया कि 15 जनवरी को मिलाद-ए-शरीफ का आयोजन किया गया था। 16 जनवरी को उर्स की रस्में अदा की गईं, वहीं रात में सूफियाना कव्वाली ने माहौल को रूहानी बना दिया। 17 जनवरी को सद्भावना फूलों की चादर पेश की जाएगी।

उर्स के मौके पर वरिष्ठ पत्रकार खालिद कुरैशी, आसिफ आज़ाद एडवोकेट, नासिर कुरैशी, नसरू उसमानी, गुलज़ार, मोहम्मद अरमान, आशीष, राजन, माशूक अली, मोहम्मद मलिक, आरिफ खान, समीर खान सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
उर्स के दौरान दरगाह परिसर में आपसी भाईचारे, सद्भाव और सूफी परंपरा की झलक देखने को मिली।

