काबुल,: उत्तरी अफगानिस्तान में सोमवार तड़के 6.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे भारी तबाही हुई। अमेरिकी यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने भूकंप की जानकारी दी।

स्थानीय समाचार एजेंसी शमसाद न्यूज के अनुसार, इस भूकंप में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है और 150 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

भूकंप सोमवार तड़के 12:59 बजे (स्थानीय समय) आया। जर्मनी के जियोसाइंस रिसर्च सेंटर के मुताबिक, भूकंप हिंदूकुश क्षेत्र में लगभग 10 किलोमीटर की गहराई पर महसूस किया गया।

जानकारी के मुताबिक, भूकंप से ठीक एक दिन पहले यानी शनिवार देर रात भी इसी इलाके में 4.9 तीव्रता का भूकंप आया था। यह जानकारी यूरोपीय मेडिटेरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर ने दी थी।
भूकंप के बाद स्थानीय प्रशासन और राहत एजेंसियां प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यों में जुट गई हैं।

