आगरा।भक्ति और समर्पण के रंग में रँगे वातावरण में श्री गिरिराज जी सेवक मंडल परिवार, आगरा द्वारा आगामी 22 दिसंबर 2025 से गोवर्धन धाम में होने वाले दो दिवसीय “छप्पन भोग मनोरथ महोत्सव” की तैयारियाँ आरंभ हो गई हैं।
सोमवार को काष्णि आश्रम, गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में श्री गिरिराज महाराज के समक्ष भक्तों ने अभिषेक और हृदयपूर्ण अरदास कर आयोजन की सफलता की प्रार्थना की।

गुरु हरि ओम जी महाराज के सान्निध्य में विधि-विधानपूर्वक अभिषेक, पुष्पार्चन, धूप-दीप पूजा और आरती सम्पन्न हुई। गुरु महाराज ने कहा —
“गिरिराज महाराज की सेवा वही प्राप्त करता है, जिसे ठाकुर स्वयं चुनते हैं। छप्पन भोग मनोरथ भक्तिभाव और आस्था का अनुपम उत्सव है।”
पूजन उपरांत उपस्थित भक्तों ने गिरिराज चरणों में नमन करते हुए कार्यक्रम की निर्विघ्न और वैभवपूर्ण सम्पन्नता की कामना की।
संस्था के चरण सेवक अजय गोयल, मनोज गर्ग, श्याम सुंदर माहेश्वरी, पवन अग्रवाल, मनीष गोयल, नीरज अग्रवाल ने बताया कि छप्पन भोग मनोरथ का उद्देश्य भक्ति, सेवा, गौ-सेवा, और समाज में प्रेम व सद्भाव को बढ़ावा देना है।
श्रृंखला का अगला कार्यक्रम 10 नवंबर (सोमवार) को बल्केश्वर गौशाला में गौ माता को समर्पित छप्पन भोग आयोजन के रूप में होगा।
कार्यक्रम में मनीष अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, अभिषेक सिंघल, बृजमोहन रेपुरिया, विष्णु गोयल, अशोक कुमार, मुकेश अग्रवाल, संजय बंसल, राकेश गर्ग, सीमा गोयल, स्वीटी गर्ग, उर्मिला माहेश्वरी, प्राची अग्रवाल, आरती बंसल आदि भक्तों ने भाग लिया।

