आगरा। छावनी परिषद क्षेत्र के वार्ड 5 और 6 तथा भाग संख्या 86, 87, 88 और 89 में विशेष संशोधित मतदाता पुनरीक्षण (SIR) कार्य तेजी से जारी है। क्षेत्र में अब तक लगभग 85% कार्य पूरा हो चुका है। BLO टीम घर–घर जाकर नागरिकों को फार्म की जानकारी दे रही है, आवश्यक दस्तावेज भरवा रही है और तत्पश्चात फार्म को पोर्टल पर अपलोड भी कर रही है।
सूत्रों के अनुसार, BLO लगातार फील्ड में सक्रिय हैं और जिन घरों में फॉर्म से संबंधित दिक्कतें आ रही हैं, वहाँ तुरंत सहायता प्रदान कर रहे हैं। BLO टीम में शामिल कर्मचारी—
नरेंद्र कुमार, संजय सिंह, रोहित सक्सेना, विनोद कुमार, वरुण, राहुल, राज वाधवा—
लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर कार्य को गति दे रहे हैं।
स्थानीय स्तर पर इस कार्य में सहयोग कर रहे हैं—
बशीर उल हक़ (रॉकी), अध्यक्ष – शहर कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग), आगरा, 87 विधानसभा—
जिनकी देखरेख और मार्गदर्शन में SIR प्रक्रिया और अधिक सुचारू रूप से आगे बढ़ रही है।
नागरिकों से अपील की गई है कि वे BLO टीम को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं और मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग दें ताकि समय सीमा के भीतर सभी योग्य मतदाताओं का नाम शामिल किया जा सके।

