आगरा। के पी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (इंस्टीटियूट ऑफ मेडिकल साइंसेस), आगरा द्वारा 07 दिसंबर 2025, रविवार, को हैवलॉक मैथोडिस्ट चर्च, निकट ग्रैंड होटल, आगरा कैंट में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ डा. लैलिन मित्रा, डा. मणि वाहल, डा. आकांक्षा सिंह, डा. नियति मिश्रा, डा. तेजस्वी गुलाटी और चर्च के फादर मि० अर्पण जैकब द्वारा फीता काटकर किया गया।
शिविर में 167 मरीजों ने स्वास्थ्य जांच और परामर्श का लाभ उठाया। इसमें वरिष्ठ विशेषज्ञों ने निःशुल्क परामर्श के साथ मरीजों की ब्लड प्रेशर, पल्स, वजन, डायबिटीज और ब्लड शुगर की जांच की। साथ ही हड्डियों में कैल्शियम की मात्रा (B.M.D) की जांच और 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।
शिविर में शामिल विशेषज्ञों में वरिष्ठ पेन मैनेजमेंट विशेषज्ञ डा. मणि वाहल, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. आकांक्षा सिंह, फिजिशियन डा. लैलिन मित्रा, दंत रोग विशेषज्ञ डा. नियति मिश्रा और डायटिशियन डा. तेजस्वी गुलाटी थे। अति गंभीर मरीजों को आगे की जांच और इलाज के लिए हॉस्पिटल में आने की सलाह दी गई और पंजीकृत मरीजों को रियायती दरों पर डायलिसिस सेवाएँ उपलब्ध कराने की जानकारी भी प्रदान की गई।
शिविर में के पी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस के नर्सिंग स्टाफ, मार्केटिंग हेड लोकेश कुमार एवं सहयोगी गौरव राजोरिया, और चर्च के अरविंद दास, एंडूज एवं मिडिया प्रभारी जैकब लाल का विशेष योगदान रहा।
के.पी.आई.एम.एस हॉस्पिटल के ऑपरेशनल हेड शादाब आलम ने बताया कि हॉस्पिटल समय-समय पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करता रहता है और भविष्य में भी करता रहेगा।

