अलीगढ़ मार्च 14, 2026 : इफ़्तार के माध्यम से भाईचारे बढ़े और रोजेदारों को सुकून मिले यही भारत के एकता अखंडता की पहचान है। ये कथन समाजसेवी मंज़ूर अहमद की है जिन्होंने आज भव्य दावते इफ़्तार का आयोजन करवाया।
अलीगढ़ के प्रमुख समाजसेवी मंज़ूर अहमद एवं युवा नेता मोहम्मद तंजील अहमद द्वारा नेशनल बिल्डर्स एंड डेवलपर्स और नेशनल बिल्डटेक के तत्वाधान में रमज़ान के माह में रोजेदारों को एवं शहर के हिन्दू मुस्लिम भाईचारे पर एमरल्ड गुलास्तान फेज़ तीन , गुलिस्ताँ कॉलोनी, अलीगढ़ में भव्य इफ़्तार का आयोजन करवाया गया।
युवा नेता मोहम्मद तंजील अहमद ने बताया कि, सर्वधर्म प्रार्थना एवं इफ़्तार का एहतमाम हुआ।
दावत ए इफ़्तार में शहर के प्रमुख समाजसेवी एवं उद्योगपति हाज़ी ज़हिर क़ुरैशी, प्रो रजाउल्लाह खान, सारीम खान, डॉक्टर दौलत राम, विजेंद्र कुमार, जानी फोस्टर, इंजीनियर टी ए खान एवं शहर के गणमान्य व्यक्तियों का समूह एवं रोज़ेदार शहरवासी मौजद थे।

