आगरा, थाना पर्यटन कमिश्नरेट, आगरा के तहत संचालित मिशन शक्ति फेस 5.0 कार्यक्रम के तहत, जय हिंद सर मिशन शक्ति टीम ने राजस्थान से आए स्कूल के बच्चों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में बच्चों को बताया गया कि आपात स्थिति, बाल संरक्षण, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए विभिन्न नंबर उपलब्ध हैं, जिनका उपयोग किसी भी कठिनाई या आपात स्थिति में तुरंत मदद पाने के लिए किया जा सकता है। प्रमुख हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार हैं:
-
आपातकालीन पुलिस: 112
-
बाल संरक्षण: 1098
-
महिला सुरक्षा: 1090
-
महिला हेल्पलाइन: 181
-
एम्बुलेंस/आपात स्वास्थ्य: 102
-
साइबर ठगी/धोखाधड़ी: 1930
मिशन शक्ति टीम ने बच्चों को यह भी बताया कि इन नंबरों के माध्यम से वे न केवल सहायता प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि किसी भी अनुचित घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचा सकते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में सुरक्षा और जागरूकता की भावना को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे और टीम द्वारा दी गई जानकारियों को ध्यानपूर्वक समझा। पुलिस अधिकारियों और मिशन शक्ति टीम ने बच्चों को सुरक्षा, सतर्कता और आपसी सहयोग का महत्व समझाया।
#AgraNews #MissionShakti #Face5_0 #SchoolSafety #ChildProtection #UPPolice #HelplineAwareness #TouristSafety #AgraEducation

