आगरा। आगरा खंड स्नातक (एमएलसी) सीट के आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में प्रत्याशी अम्बरीश पाल सिंह ने क्षेत्र के स्नातक मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

अम्बरीश पाल सिंह ने अपने सघन जनसंपर्क अभियान के तहत ब्लॉक जैतपुर कलां और ब्लॉक पिनाहट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर और सार्वजनिक चौपालों के माध्यम से प्रबुद्ध स्नातक मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित किया।
मतदाताओं से रूबरू होते हुए प्रत्याशी अम्बरीश पाल सिंह ने सभी से अपने पक्ष में बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्नातकों और युवाओं के अधिकारों, रोजगार और क्षेत्र की समस्याओं को सदन में मजबूती से उठाना ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जनसंपर्क के दौरान अम्बरीश पाल सिंह को हर वर्ग का भारी जनसमर्थन मिला। दोनों ही ब्लॉकों के मतदाताओं ने उनकी बातों और नीतियों पर गहरा विश्वास व्यक्त किया। मतदाताओं ने उन्हें न केवल जीत का आशीर्वाद दिया, बल्कि चुनाव में भरपूर सहयोग और ऐतिहासिक समर्थन देने का वादा भी किया।
इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, प्रबुद्ध वर्ग के लोग और भारी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे। मुख्य रूप से राज किशोर चौहान (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अटल सर्व समाज विकास संस्थान), राकेश कुशवाहा, भगत सिंह, बंटी फौजी, नंद किशोर भदौरिया, भानु तोमर, डॉ. अजमेर सिंह तोमर (पूर्व ब्लॉक प्रमुख), डॉ. राघवेंद्र सिंह (प्राचार्य, दुर्ग पाल सिंह महाविद्यालय), अमित तोमर, गोविंद सिंह चौहान, मोहित विदौलिया, नारायण सिंह, सुमित भदौरिया एवं प्रो. राघवेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

