आगरा। ऐतिहासिक शाही जामा मस्जिद के गुंबद पर मरम्मत एवं संरक्षण कार्य आसार-ए-कदीमा (पुरातत्व विभाग) की देखरेख में जारी है। सदियों पुरानी इस धरोहर को सुरक्षित रखने के लिए विशेषज्ञों द्वारा गुंबद के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत, सफाई और मजबूती का कार्य किया जा रहा है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार मरम्मत कार्य में मस्जिद की मूल स्थापत्य शैली और ऐतिहासिक स्वरूप को संरक्षित रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए पारंपरिक निर्माण सामग्री और तकनीकों का भी उपयोग किया जा रहा है, जिससे इमारत की प्राचीन पहचान प्रभावित न हो।
शाही जामा मस्जिद आगरा की प्रमुख ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहरों में शामिल है। स्थानीय नागरिकों और नमाजियों ने आसार-ए-कदीमा द्वारा कराए जा रहे संरक्षण कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इससे आने वाली पीढ़ियों के लिए इस विरासत को सुरक्षित रखा जा सकेगा।

