आगरा। अजीत नगर बाज़ार कमेटी, खेरिया मोड़ स्थित तिरंगा चौक पर रविवार, 21 जून 2026 को आयोजित साप्ताहिक ध्वजारोहण कार्यक्रम में समाजसेवी चतुर्भुज तिवारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान कराया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारों के साथ राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया।
इस अवसर पर समाजसेवी चतुर्भुज तिवारी ने 26 जनवरी 2018 से निरंतर संचालित हो रहे इस प्रेरणादायी कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे राष्ट्रभक्ति को जन-जन तक पहुंचाने वाली अनूठी पहल बताया। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजक एवं अजीत नगर बाज़ार कमेटी के अध्यक्ष राजेश यादव को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम की भावना को सुदृढ़ करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी प्रमेन्द्र शर्मा, शशि उपाध्याय, एडवोकेट रामेन्द्र पचौरी तथा अमित लवानिया ने अध्यक्ष राजेश यादव को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया और देशभक्ति के इस सतत आयोजन के लिए बाज़ार कमेटी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।
ध्वजारोहण कार्यक्रम में अजीत नगर बाज़ार कमेटी के अध्यक्ष राजेश यादव, समाजसेवी चतुर्भुज तिवारी, प्रमेन्द्र शर्मा, अमित लवानिया, शशि उपाध्याय, एडवोकेट रामेन्द्र पचौरी, संजय नोतनानी, उमा फौजदार, रिंकू अग्रवाल, सत्येन्द्र दुबे, अरुण चौहान, सुनील कोहली, इमरान अब्बास, अनुराग कमांडो, राजीव सिकरवार, डॉ. मनोज शर्मा, एडवोकेट अनिल शुक्ला, मुकेश बाबू कुशवाह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित और सामाजिक सद्भाव के संकल्प के साथ हुआ। यह आयोजन स्थानीय नागरिकों के लिए देशप्रेम और राष्ट्रीय गौरव का प्रेरणास्रोत बना रहा।

