विश्व योग दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब आगरा ग्रेस द्वारा प्रातःकाल ” *योग ऑफ सिंथेसिस” एवं ध्यान (मेडिटेशन)* का एक विशेष सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने *अरहाटिक योग* के बारे में जानकारी प्राप्त की, जो विभिन्न योग पद्धतियों का समन्वित स्वरूप है।

सत्र के दौरान हठ योग, प्राणायाम तथा भक्ति योग (ट्विन हार्ट्स मेडिटेशन के माध्यम से) का अभ्यास कराया गया। यह कार्यक्रम दीपाली खेतरपाल द्वारा संचालित सोल सेरेनिटी (प्राणिक हीलिंग सेंटर) में ग्रीन्स एंड बीन्स कैफे, सूर्य नगर, आगरा के सहयोग से आयोजित किया गया।

क्लब अध्यक्ष *डॉ. पर्णिता बंसल* ने बताया कि यह सत्र अत्यंत ऊर्जावान, पुनरोद्धारकारी एवं आत्मा को समृद्ध करने वाला अनुभव रहा।
क्लब की *चार्टर सचिव आशु मित्तल* ने इस प्रकार के योग की सराहना करते हुए कहा कि यह अत्यंत आरामदायक, तनावमुक्त करने वाला तथा मानसिक शांति प्रदान करने वाला है।

इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों में मंजूषा चंद्रा, अनुराधा मित्तल, मिशिका, रुचि अग्रवाल एवं डॉ. नेहारिका मल्होत्रा शामिल रहीं।

