अयोध्या के तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर का दावा—देशहित में नमाज़ पर रोक लगाने की आवश्यकता
अयोध्या। अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने भारत में नमाज पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र भेजकर हस्तक्षेप की अपील की है।
परमहंस आचार्य ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति को लिखे पत्र में मांग की है कि देशभर में नमाज पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। उनका कहना है कि यह कदम देशहित में आवश्यक है।
फिलहाल राष्ट्रपति भवन की ओर से इस पत्र पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। साथ ही, केंद्र सरकार की ओर से भी इस संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
यह मांग सामने आने के बाद इस पर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर प्रतिक्रियाएं आने की संभावना है। मामले को लेकर आगे क्या रुख अपनाया जाता है, इस पर सभी की नजर रहेगी।

