दिल्ली। क्षितिज फैशन और लाइफस्टाइल द्वारा
दिल्ली के गोल्डन पॉम होटल में पांचवां मिसेज इंडिया ब्यूटी पेजंट का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। 2 दिन तक चले इस कार्यक्रम में कई राउंड होने के पश्चात दिल्ली की ज्योति जुल्का विनर रहीं।
उन्होंने मिसेज पॉपुलर का ताज भी जीता। इस पेजेंट में प्रतिभागी सदस्यों की योग्यता को कई पैमानों पर जांचा गया जिसमें उनके चलने का स्टाइल,फोटो शूट, टैलेंट राउंड अन्य प्रतिभागियों के साथ उनका सामंजस्य और प्रश्नोत्तर राउंड भी हुआ।
पर्सनेलिटी ग्रूमर अंकित नागपाल और शो की नेशनल डायरेक्टर रंजीता सहाय ने सभी प्रतिभागियों को वॉक करने और प्रश्नों के जवाब देने के ढंग समझाये। जूरी में मिसेज एशिया जेनिफर परेरा, अंकित नागपाल, रंजीता सहाय और सेलिब्रिटी इंफ्लूएंसर,सिंगर और कंपोज़र चैतन्य कन्हाई रहे जिन्होंने सभी प्रतिभागियों के टैलेंट को परखा।
जीतने के पश्चात ज्योति जुल्का ने बताया कि रंजिता और अंकित नागपाल द्वारा मिले ग्रूमिंग सेशन ने उन्हें यह ताज जीतने में बहुत मदद की। इस ताज को जीतने के बाद वो पहले से चलाई जा रही अपनी मुहिम – “प्लास्टिक को न कहें और पर्यावरण बचाएं” को आगे बढ़ाना चाहती हैं।
ज्योति जुल्का एक सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल होने के साथ एक कवयित्री,सोशल वर्कर और मोटीवेशनल स्पीकर भी हैं। उन्होंने अपनी इस विजय का श्रेय अपने परिवार, पति राकेश जुल्का और दोस्तों से मिले प्यार और उनके साथ समर्थन को दिया है। शो के समय उनके उत्साह वर्धन हेतु उनके पति राकेश जुल्का और उनकी प्रिय सखियाँ डॉ.पूजा भारद्वाज, डॉ. ईशा भारद्वाज और उर्वशी कश्यप भी उपस्थित रहीं।

