आगरा। ऑल इंडिया इत्तिहाद-ए-मुस्लिमीन के उत्तर प्रदेश संयुक्त सचिव मिर्जा मुकर्रम बेग मुगल ने गांव चीत, पोस्ट खेरागढ़ स्थित उनके निवास पर पहुंचकर स्वर्गीय शीतल प्रसाद ठाकुर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मिर्जा मुकर्रम बेग ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और कहा कि इस कठिन घड़ी में पूरा समाज शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।
श्रद्धांजलि के दौरान मिर्जा मोहसिन बेग और मिर्जा शाहिद बेग विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने भी स्वर्गीय शीतल प्रसाद ठाकुर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए परिजनों को सांत्वना दी।
