आगरा। जीआरपी थाना आगरा कैंट पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

पुलिस महानिदेशक रेलवे, लखनऊ के निर्देश तथा पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज और पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा के मार्गदर्शन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक संदीप तोमर के नेतृत्व में जीआरपी टीम रेलवे स्टेशन आगरा कैंट पर गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान कोमल (26) पुत्र रमेश, निवासी गली नंबर-13, गर्ग कॉलोनी, सैपऊ, जिला धौलपुर (राजस्थान) के रूप में हुई है।
आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 154/2026 के तहत थाना जीआरपी आगरा कैंट में धारा 305(2)/317(2) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है।
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संदीप तोमर, उपनिरीक्षक सुशील कुमार, कांस्टेबल मनेन्द्र कुमार, लवकुश, आरपीएफ के हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र एवं कांस्टेबल पुष्पेन्द्र शामिल रहे।

