आगरा। 3 अगस्त 2026 को जटपुरा, लोहामंडी आगरा में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रदेश संयुक्त सचिव एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी फिरोजाबाद मिर्जा मुकर्रम बेग का पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान उनके साथ युवा शहर अध्यक्ष इरफान सैफी, युवा शहर उपाध्यक्ष फैज सैफी सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
स्वागत कार्यक्रम में रिहान, तौहीद खान, अनस, अमान, अरफान, गुलशन, मोहसिन रजा कादरी, अरकान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और पार्टी नेताओं का स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान मिर्जा मुकर्रम बेग ने हाफिज शारिक खान एवं सलमानुद्दीन गुर्जर, निवासी तोपखाना, लोहामंडी को AIMIM की सदस्यता ग्रहण कराई। दोनों को पार्टी की सदस्यता के साथ मेम्बर कार्ड भी वितरित किए गए।
मिर्जा मुकर्रम बेग ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठाने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

